
देहरादून। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटका सेंट्रल की लोक सभा सीट की एक विधानसभा की वोटर लिस्ट में लोक सभा चुनाव में की गई भरी हेरा फेरी के बरीं सघन जांच के बाद जो देश के सामने लाइव प्रेस करके खुलासा किया उसको आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मंगलौर के विधायक काज़ी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक रवि बहादुर , पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, प्रदेश कोषाध्यक्ष आयरेंद्र शर्मा सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया।
राहुल गांधी ने हिंदी व अंग्रेजी में विस्तार से कर्नाटका के बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा छेत्र की साल 2024 लोकसभा चुनाव में हुए चुनाव की बारीक जांच की और पाया कि इस लोकसभा में कांग्रेस केवल 32 हजार वोटों से हार गई जबकि इसकी एक विधानसभा महादेवपुरा में भाजपा को एक लाख चौदह हजार वोटों की बढ़त मिली। इस पर श्री राहुल गांधी ने कहा हमने अपनी जांच शुरू की, बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट की हार की जांच की गई खासकर महादेवपुरा विधानसभा में।
यहां से बीजेपी को 1.14 लाख की लीड मिली, जबकि पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस सिर्फ 32,000 वोट से हारी। 7 फीट ऊंचे वोटर लिस्ट ढेर से 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी पकड़ी गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट चोरी के 5 प्रकार हमने निकाले जिसके बारे में चुनाव आयोग से हमारे पांच सवाल हैं जिसका जवाब हम और पूरा देश जानना चाहता है।
– देश जवाब चाहता है:
1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो?
2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं – क्यों? किसके कहने पर?
3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई – क्यों?
4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना – क्यों?
5. साफ-साफ बताओ – क्या ECI अब BJP का एजेंट बन चुका है
6. राहुल गांधी ने कहा कि
भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है – इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा। अब जनता बोल रही है – बहुत हुआ!
राहुल गांधी ने कहा कि अब देश बिना जवाब लिए चुप नहीं बैठेगा और देश में कांग्रेस पार्टी इस पर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में भाजपा और चुनाव आयोग वोटों की चोरी करके असली जनादेश को पलट रहा है जो देश के लिए बहुत खतरनाक है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के हर जनपद में और सभी विकास खंड स्तर पर राहुल गांधी जी द्वारा भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान को पहुंचाया जाएगा जिससे देश की जनता का भरोसा भारतीय लोकतांत्रिक और चुनावों पर अडिग रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण, शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी, प्रदेश श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल, पार्षद मुकीम अहम आदि मौजूद थे।