
देहरादून। बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी अपनी मांगो को लेकर आज परेड ग्राउंड पहुंचे जहाँ उन्होंने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना था। लेकिन उनके प्रदर्शन करने से पहले ही परेड ग्राउंड से पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियो को पुलिस वाहन मे भरकर धरना स्थल एकता विहार लें गई।


इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत नर्सिंग अधिकारियो के समर्थन मे पहुंचे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार बेरोजगारों का अहित कर रही है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कुल 690 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन आयोग ने जो विज्ञप्ति परीक्षा के माध्यम से जारी की है, उसे वापस लिया जाएं। साथ ही वर्तमान नर्सिंग भर्ती विज्ञप्ति और भर्ती पोर्टल को शीघ्र निरस्त किया जाएं। उन्होंने उत्तराखंड मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने कि बात कही।
बता दे कि विभाग की ओर से पिछली भर्ती 2020 में निकाली गई थी। उस समय कई अभ्यर्थियों का दो-दो बार और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों का भी चयन हो गया। ऐसे में कई स्थानीय बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों को मौका नहीं मिल पाया। काफी इंतजार के बाद वर्तमान में जो भर्ती आई है उसमें कहीं की उम्र निकल गई तो कई अधिकतम आयु सीमा के करीब हैं।



