
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में जवानों को नये साल में पदोन्नति की सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।
उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभाग में विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विभिन्न संवर्गों में प्रमुख पदोन्नतियाँ इस प्रकार हैं
निरीक्षक– 150
उपनिरीक्षक –92
अपर/सहायक उप निरीक्षक –385
मुख्य आरक्षी –331
• अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी – 05
• अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 01 – 10
• अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 02 – 28
• पुलिस उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान – 18
• पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान – 33
• अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्रेणी 02 – 02
• पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार – 03
• मुख्य अग्नि
शमन अधिकारी – 03



