अपराधरूद्रपुर

ब्रेकिंग : कोंग्रेस विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, आईसीयू में भर्ती

खबर को सुनें

रुद्रपुर ।उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे और रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने सौरभ पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ बेहड़ किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जा रहे थे। इसी दौरान आवास विकास क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सौरभ बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button