देहरादूनमनोरंजन

देहरादून में ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल का आगाज, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

खबर को सुनें

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का पहला संस्करण 22 से 28 जनवरी 2026 तक अजबपुर स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। फेस्टिवल का उद्घाटन 22 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

फेस्टिवल डायरेक्टर नरेन्द्र रौथाण के नेतृत्व में आयोजित इस सात दिवसीय आयोजन को विश्व के 100 से अधिक देशों से 1,238 फिल्मों की प्रविष्टियाँ मिलीं, जिनमें से 98 फिल्मों का आधिकारिक चयन किया गया है। चयनित फिल्में एनीमेशन, डॉक्यूमेंट्री, एक्सपेरिमेंटल, लाइव एक्शन शॉर्ट और फीचर फिल्म श्रेणियों में प्रदर्शित होंगी।

फेस्टिवल का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र सहित सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विषयों पर बनी फिल्मों को मंच देना है। आयोजन में फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

इस दौरान नरेन्द्र रौथाण, बलबीर सिंह पंवार, हेमन्त कुमार थपलियाल, प्रशांत, संतोष रावत, पूजा चौहान, आरती बड़ोला, अमन नौटियाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button