देशदेहरादूनहादसा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,10 जवान शहीद 7 घायल

खबर को सुनें

जम्मू-कश्मीर से समूचे देशवासियों के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां डोडा जिले के सब डवीजन भदरवाह के थानाला में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 7 घायल हो गए हैं। खबर के सामने आने के बाद से पूरे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवान बलिदान हो गए और 7 अन्य घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ

अधिकारियों के अनुसार बुलेट-प्रूफ सेना का वाहन, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और चार सैनिकों के शव मिले। उन्होंने बताया कि अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया और उनमें से तीन, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें विशेष इलाज के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से उत्तराखंड के बागेश्वर के कपकोट के एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान जान चली गई थी। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button