अपराध

पैरोल जम्प कर कई वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर को सुनें

थाना सेलाकुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए सेलाकुई पुलिस द्वारा जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान 90 दिनों की अन्तरिम जमानत पर रिहा हुए अभियुक्त अरुण चौधरी पुत्र डालचंद को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी के अभियोग में जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड 19 के दौरान 90 दिवस के अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही मां0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अरुण चौधरी पुत्र डालचंद निवासी ग्राम ढाकिन थाना पलिया कला जिला लखीमपुर उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई

2- अ०उ०नि० कृपाल सिंह

3- हे०कां० नीरज शुक्ला

4- कांस्टेबल जितेंद्र (SOG) देहात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button