देहरादून

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर लगातार चल रहा दून पुलिस का जागरूकता अभियान

खबर को सुनें

थाना बसंत विहार।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम पुलिस आपके द्वार के परिपेक्ष में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु आज दिनांक 31/01/26 को बसंत विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ऋषिविहार में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान में पुलिस द्वारा उपस्थित महिलाओं तथा बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों तथा डिजिटल अरेस्ट/ साइबर स्टॉकिंग/ फेसबुक/ इंस्टाग्राम आदि पर फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो/ वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ठगी का प्रयास करने तथा साइबर ठगों द्वारा की जाने वाली फर्जी कॉलो से सावधान रहने तथा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन की महत्ता पर भी प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button