देहरादून

राजधानी देहरादून के पुलिस महकमे से आया एक दुखद समाचार सामने

खबर को सुनें

राजधानी देहरादून के पुलिस महकमे से एक दुखद समाचार सामने आया है। कोतवाली कैंट में नियुक्त अपर उप निरीक्षक (ASI) सत्यवीर सिंह का आज सुबह इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सत्यवीर सिंह पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पूर्व अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक हो गई थी,

जिसके बाद परिजनों ने उन्हें देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button