MDDA1
उत्तराखंडचारधाम यात्रा

यात्रियों की सुगम, सुखद, सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है सरकार : महाराज

खबर को सुनें

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

MDDA2

पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, होटल एसोसिएशन और टूर ऑपरेटर्स सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। चारधाम यात्रा के सभी प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त आवास, साफ-सुथरे भोजनालय और विश्राम स्थल सुनिश्चित किए गए हैं।

महाराज ने बताया कि सड़कों की मरम्मत, अतिरिक्त बस सेवाएँ और ट्रैफिक प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रत्येक धाम पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सुविधा और आपातकालीन रेस्क्यू टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा निरंतर विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मोबाइल कनेक्टिविटी और शौचालयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने से पूर्व सभी यात्री ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएँ और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड सरकार ने प्रत्येक श्रद्धालु के लिए ‘सुगम, सुखद एवं सुरक्षित’ चारधाम यात्रा का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के दौरान पूजा अर्चना का लाभ उठा सकतेहैं।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button