देहरादून

अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार”

“ऑपेरशन प्रहार" के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार की जा रही वृहद स्तर पर कार्यवाही

खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक: 02/03- 04-26 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में अवै गतिविधियों में लिप्त/संदिग्ध व्यक्तियो के ठिकानों पर आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से 14 संदिग्धों को 172 bnss में हिरासत में लिया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियों को प्रेमनगर तथा 03 व्यक्तियों को डालनवाला, कुल 07 व्यक्तियों को 170 bnss में गिरफ्तार किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो से 03 व्यक्तियों को अवैध चरस तथा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 109 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 72500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 163 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 48 तथा ओवरलोडिंग पर 04 वाहनों को सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान देर रात्रि तक घूम रहे 900 से अधिक लोगो से पुलिस द्वारा मौके पर की पूछताछ की गयी, जिनमे से 99 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 24750/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। पीजी/हॉस्टल की चैकिंग के दौरान छात्रों/किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 90 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्त:-

01- सुनील साहनी पुत्र स्व0 राजकुमार साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती नियर कांटा डोईवाला जनपद देहरादून उम्र-31 वर्ष

2-अर्जुन पुत्र रोशन निवासी शेरगढ लालतप्पड कोतवाली डोईवाला देहरादून

बरामदगी :-

52 – 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब

3- रंजीत सिह पुत्र सुखवीर सिह निवासी खैरी प्रथम, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

बरामदगी :-

310 ग्राम अवैध चरस

170 BNS में गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण :-

1- गौरव पुत्र गोविंद गुप्ता निवासी वुड स्टॉक के पीछे विधौली, प्रेमनगर, उम्र 25 वर्ष

2- आयुष पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी 32 बीघा लेन 2 बिधौली, थाना प्रेमनगर, उम्र – 22 वर्ष

3- अकरम पुत्र शोएब निवासी बाले जिम ठाकुरपुर प्रेमनगर देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

4- मंतोष पुत्र स्वर्गीय राम सरोज निवासी विधौली प्रेमनगर, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष

5- अमित मोहन पुत्र मन्नू सिंह निवासी- शिव धर निकुंज सहस्त्र धारा रोड़ देहरादून उम्र- 35 वर्ष

6- रोहित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ऋषिनगर अम्बेडकर पार्क थाना रायपुर देहरादून उम्र- 27 वर्ष

7- अनिल कुमार सिंह पुत्र वीर पाल निवासी- लेन न0- 10 भागीरथ पुरम, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button