अपराध

केदारनाथ धाम में जेब कतरा शातिर चोरी के माल सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग जनपद के कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्रीकेदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिस टीम ने एक शातिर जेब कतरे चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गत दिवस 29 अप्रैल 2026 को केदारनाथ में पुलिस टीम ने जेबकतरी करने वाले एक अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा है।

जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन पर्स बरामद हुए, जिनमें अलग- अलग व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और कुल ₹6,020 की नकदी मौजूद थी। पुलिस टीम की सख्ती से की गईपूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने मंदिर परिसर तथा लाइन की भारी भीड़ का लाभ उठाकर ब्लेड की सहायता से यात्रियों के पर्स चोरी किए थे।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त ब्लेड का टुकड़ा भी बरामद किया है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 12/2026 धारा 112 भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण- शनि शर्मा, पुत्र बिरमपाल, निवासी गाजीवाली, श्यामपुर जिला हरिद्वार। 

पुलिस टीम का विवरण –

1- आरक्षी सन्दीप सिंह

2- आरक्षी सूरज बेंजवाल

3- आरक्षी नरेन्द्र शुक्ला

बताते चलें कि इससे कुछ दिनों पूर्व भी रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा केदारनाथ में जेब कतरी करके चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार व मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button