देहरादून

वनाग्नि और स्वच्छता का सयुंक्त जागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित

खबर को सुनें

विनोद जोशी।

देहरादून/कौलागढ़।आज सुबह वन अनुसंधान संस्थान और नगर निगम की ओर से वनों में लगने वाली आग और स्वच्छता को लेकर कौलागढ वार्ड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, वन क्षेत्राधिकारी और नगर निगम के सफाई नायक और पर्यावरण मित्र शामिल हुए कौलागढ बाजावला मोड पर स्थित होम स्टे में आयोजित संवाद कार्यक्रम में वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों और वन क्षेत्राधिकारियों ने वनों को आग लगने से बचाने और वनों को स्वच्छ रखने के सुझाव दिये नगर निगम ने समय समय पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाने और वनों में कूडा न फेंकने को लेकर जनता को जागरूक किया ।

पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल ने वन अनुसंधान संस्थान और नगर निगम को आपसी तालमेल से वनों में आग लगने से बचाने और वनों को स्वच्छ रखने का सुझाव दिया पार्षद देवकी नौटियाल ने एफआरआई प्रशासन से आरक्षित वन क्षेत्र में जनता को हो रही परेशानी को लेकर सहयोग की अपील की ।

अपनी ओर आरक्षित वन क्षेत्र को स्वच्छ रखने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में जनता ने भी अपने विचार रखे संवाद कार्यक्रम के बाद वैज्ञानिकों, वन क्षेत्राधिकारियों नगर निगम के पर्यावरण मित्रों और जनता ने आरक्षित वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर पर पार्षद देवकी नौटियाल ,पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, सुशील भंडारी,अरविंद जोशी,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी, अजय कुकरेती, नरेंद्र राणा, सुमंत सिंह, उमा शंकर बहुगुणा, सुधीर थापा, सतेंद्र, कुलानंद रेगमी, श्रीमती लक्ष्मी असवाल, श्रीमती रेखा गिरी, मनोज रावत, नवीन कश्यप, दिलीप वर्मा  शामिल रहे ।

वन अनुसंधान संस्थान की ओर से 1. डॉ मोहित हुसैन, वैज्ञानिक बी, वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग2. डॉ बाला गणेश, वैज्ञानिक बी, वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग 3.  लक्ष्मी कांत पांडा, सुरक्षा अधिकारी, पहरा एवं निगरानी अनुभाग 4. श्रीमती नीतिका बिष्ट, उप वन क्षेत्राधिकारी , वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग 5.  प्रतीक रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी , वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग 6. समस्त रेंज स्टाफ, वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button