MDDA1
देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मातृदिवस पर लिया माँ का आशीर्वाद, कहा — माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च

खबर को सुनें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मातृ दिवस के अवसर पर अपनी माता मोहिनी जोशी से आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेशवासियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

MDDA2

उन्होंने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और माँ ही हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जिनसे हमें संस्कार, धैर्य, त्याग और करुणा की सीख मिलती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माँ का स्नेह और समर्पण अतुलनीय होता है। उनका त्याग पूरे परिवार को मजबूती प्रदान करता है तथा जीवन के हर कठिन समय में माँ का आशीर्वाद संबल बनता है।

समाज और राष्ट्र निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, माँ केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि संस्कारित और सशक्त समाज की आधारशिला भी होती हैं।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button