
देहरादून।कौलागढ के पंचायत घर में ओलेक डायग्नॉस्टिक के सौजन्य से श्रद्धा गायनेकेयर हास्पिटल की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का जनता ने भरपूर लाभ उठाया ।

शिविर में पहुंची कौलागढ वार्ड की पार्षद देवकी नौटियाल का डाॅक्टर श्रद्धा प्रधान ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया पार्षद ने डाॅक्टर श्रद्धा प्रधान को शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि शिविर मेें डाक्टरों द्वारा शुगर , ब्लड प्रेशर,वजन आदि की जांच की गयी शिविर में फार्मासिस्ट निकिता द्वारा मरीजों को दवाईयां दी गयी डाॅक्टर ललिता द्वारा पैथोलॉजी जांच की गयी ।
शालिनी द्वारा मरीजों का पंजीकरण किया गया नर्सिंग स्टाफ रूपाली द्वारा जांच के सैंपल एकत्रित किये गये डाॅक्टर श्रद्धा प्रधान द्वारा मरीजों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया 50 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया
इस अवसर पर शिविर संयोजक पंकज शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी,मनोद नौटियाल,सुनीता शर्मा,विरेन्द्र यादव, सुरेंद्र मेहरा, महेंद्र रावत,सीमा,मीनाक्षी,तुलसा रावत, राकेश राणा आदि मौजूद रहे ।



