देहरादून

जैविक परिषद कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

खबर को सुनें

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिषद से जुड़े विभिन्न विषयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि जैविक उत्पाद परिषद में तैनात कर्मचारियों को फरवरी 2026 से अब तक मानदेय न मिलने तथा परिषद के शासन स्तर पर वर्ष 2016 से लंबित 67 पदों के सृजन हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने और परिषद की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित बजट पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का भी आग्रह किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं परिषद से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रबंध निदेशक, जैविक परिषद को मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, धूम सिंह नेगी,देवेंद्र सिंह नेगी, संदीप नेगी, कमल रावत, सूरजपाल रावत, कैलाश जोशी, जगदीश जोशी, कुंदन बिष्ट, भगवती प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button