देहरादून

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में ब्रह्नकमल शक्ति संस्था का भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह”

“मेधावी युवाओं को प्रोत्साहन देना समाज का कर्तव्य”,मेधावी युवा समाज, प्रदेश व राष्ट्रनिर्माण का भविष्य हैं — अभिनव थापर

खबर को सुनें

देहरादून । आज प्रेमनगर में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, प्रेमनगर में ब्रह्नकमल शक्ति संस्था द्वारा  प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर कौलागढ़, प्रेमनगर, पण्डितवाड़ी, बल्लूपुर एवं कैंट स्थित 5 विद्यालयों के 2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके परिजनों, गुरुजनों एवं प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 289 छात्र-छात्राओं, 180 अभिभावक एवं 27 गुरुजनों व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि शिक्षा केवल सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त एवं विकसित समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी युवा ही आने वाले समय में उत्तराखंड एवं देश की दिशा और दशा तय करेंगे।

मेधावी युवा समाज, प्रदेश व राष्ट्रनिर्माण का भविष्य हैं अतः ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

समारोह में खण्ड विकास अधिकारी कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विजय सिंह राजपूत, संस्था उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, शालिनी कुड़ियाल, शिवानी पेटवाल प्रधानाचार्य– HKGGIC, कौलागढ़, पूनम नेगी प्रधानाचार्य– गोरखा मिलिटरी इंटर कॉलेज, अनीता जोशी प्रधानाचार्य- भवानी बालिका इंटर कॉलेज, बल्लूपुर, डी.ए.वी. प्रेमनगर विद्यालय के 1969 बैच के पूर्व छात्र अर्जुन कोहली, अवदेश कुमार एवं मोहित ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सदस्यगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button