देहरादून

पूर्व मेयर प्रत्याशी ने कैंट क्षेत्र की खराब और गढ्ढे भरी सडकों की शिकायत की पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता से

खबर को सुनें

देहरादून/कौलागढ़। मेयर प्रत्याशी ने खराब सड़कों की शिकायत-2025 के नगर निगम चुनाव में मेयर का चुनाव लडे कौलागढ निवासी विजय भट्टाराई ने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कैंट क्षेत्र मेें सडकों के खराब और गढ्ढे होने की शिकायत की है।

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि मेयर प्रत्याशी विजय भट्टाराई ने ज्ञापन में मुख्य अभियंता को अवगत करवाया कि कैंट क्षेत्र मेें चकराता रोड, पंडित वाडी, राजेन्द्र नगर, विजय पार्क, बल्लुपुर, ऋषिविहार आदि क्षेत्रों में जलसंस्थान द्वारा पानी की लाइन डालने के लिए सडकों की खुदाई की गयी।

पानी की लाइन डालने के बाद सडकों का मरम्मत कार्य लोकनिर्माण निर्माण विभाग द्वारा किया गया लेकिन मरम्मत कार्य इतना निम्न स्तर का किया गया कि हल्की सी बारिश में मरम्मत कार्य उखड गया और सड़कों पर गढ्ढे नजर आने लगे इससे सरकारी खजाने को तो चूना लगा ही है जनता को आवागमन में बहुत ज्यादा परेशान हो रही है।

चरखी गेट बाजावाला मार्ग पर पानी लाइन डालने के लिए उखाडी गयी इंटरलाॅकिगं टाईल्स दुबारा लगाने के बाद घंस गयी साथ ही विजय भट्टाराई ने एफआरआई गेट से नींबूवाला तक लाखों रुपए की लागत से बनायी गयी सड़क जिस लोगों ने गाडियां पार्क करने के साथ-साथ सप्लायरों ने ईंट बजरी के ढेर लगा दिए कूडा डंपिंग जोन बना दिया।

आम जनता के आवागमन के लिए खोलने का अनुरोध किया है @ इस अवसर पर घनश्याम वर्मा ,धीरज ,मनीष तोमर ,यशपाल धवन ,राजेश कुमार ,नारायण दत्त शर्मा ,पंकज कुमार ,राजू शाह ,रतन सिंह रावत ,सूरत सिंह ,आमोद डंगवाल ,ऐतवारी पासवान आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button