देहरादून

एसएसपी दून की सख्ती से हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का सबक

खबर को सुनें

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनाँक 31/05/2026 को थाना रायपुर को मालदेवता क्षेत्र में अलग अलग अलग स्थानों लोगो द्वारा शराब पीकर झगडा करने तथा हुडदंग मचाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग अलग स्थानों से शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 12 व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण:-

1- अनिल कुमार पुत्र बंसीलाल निवासी- 52 सरकरतार नगर, जालंधर, पंजाब

2- महेश कुमार पुत्र मिश्री राम, पता- 10 ब्रिज लोक कॉलोनी, सालावाला, देहरादून

3- सनी कश्यप पुत्र अनिल कुमार कश्यप पता- सी ब्लॉक, मंदाकिनी बिहार, रायपुर, देहरादून

4- लक्खी कपूर पुत्र शिव आनंद कपूर पता- सी ब्लॉक मंदाकिनी बिहार, रायपुर, देहरादून

5- पंकज चौधरी पुत्र स्व0 महक सिंह निवासी नेहरु कालोनी, देहरादून, उम्र- 51 वर्ष

6- तरुवर चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी डी-51 नेहरुकालोनी, उम्र- 21 वर्ष

7- शिवेन तिवारी पुत्र संजय कुमार निवासी 1 नैनी रोड, डालनवाला , उम्र- 20 वर्ष

8- प्रान्तक थपलियाल पुत्र धीरेन्द्र थपलियाल निवासी 427 लोअर तुनवाला, रायपुर, देहरादून

9- आदित्य असवाल पुत्र धीरेन्द्र निवासी 17 किशनपुर, राजपुर रोड उम्र-22 वर्ष

10- राज राजेश्वर राणा पुत्र अमित शमशेर राणा निवासी – 23/96 किशनपुर, राजपुर रोड, उम्र-20 वर्ष

11- कृष्णा स्वामी पुत्र रामा स्वामी निवासी 26 एम0डी0डी0ए0 कालोनी, रायपुर रोड, उम्र 20 वर्ष

12- अनिकेत असवाल पुत्र धीरु असवाल निवासी 56/64 जाखन, राजपुर, उम्र-19 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button