अपराधदेहरादून

शराब तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही

खबर को सुनें

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ/ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है।

1- कोतवाली चकराता

दिनांक 07/07/2026 को चकराता पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान कोतवाली क्षेत्र में टाइगर फॉल से डामटा जाने वाली रोड पाटी तिराहे के पास से 01 अभियुक्त सुपा दास पुत्र श्री भानु दास को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- सुपा दास पुत्र भानु दास निवासी व्यास नेहरी कालसी गेट कोतवाली कालसी, जनपद देहरादून, उम्र- 50 वर्ष

बरामद माल

10 लीटर अवैध कच्ची शराब

2- कोतवाली ऋषिकेश

दिनांक 07/07/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से 03 अभियुक्तों 01- गणेश सिंह पुत्र मुकेश सिंह को 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब IMPERIAL BLUE WHISKY व मो0सा0 सं- UK07 GA 2924 , 2- रोशन पुत्र आत्मा राम को 50 पव्वे अंग्रेजी शराब IMPERIAL BLUE व 03- साहिल कुमार उर्फ लक्की को 24 हाफ व 44 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अग्रेंजी शराब व स्कूटी सं0- UK08BD-1936 के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- गणेश सिंह पुत्र मुकेश सिंह निवासी महमदपुर पो0ओ0 संभल थाना संभल जिला संभल (उ0प्र0) हाल पता शिवाजी नगर गली नंबर 37 ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 21 वर्ष)

2- रोशन पुत्र आत्मा राम निवासी धर्मशाला जाटव नगर थाना कुतुबसेर जिला सहारनपुर (उ0प्र0) हाल गली न01 बीस बीघा बापूग्राम ऋषिकेश देहरादून (उम्र- 40 वर्ष)

3- साहिल कुमार उर्फ लक्की पुत्र रुपचन्द सिंह निवासी रॉयल बैकरी के पास बनखण्डी ऋषिकेश देहरादून (उम्र 24 वर्ष)

बरामद माल

1- 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब IMPERIAL BLUE WHISKY व मो0सा0 सं- UK07 GA 2924 *( अभियुक्त गणेश)*

2- 50 पव्वे अंग्रेजी शराब IMPERIAL BLUE *(अभियुक्त रोशन)*

3- 24 हॉफ व 44 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अग्रेंजी शराब व स्कूटी सं0- सं0 UK08BD-1936 *( अभियुक्त साहिल कुमार)*

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button