MDDA1
देहरादून

तीन विधानसभाओं को जोडने वाली सड़क बनी खस्ताहाल

खबर को सुनें

देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि मसूरी विधान सभा के अन्तर्गत आने वाली ग्रामसभा विलासपुर कांडली के मसंदावाला गांव की सड़क बहुत ज्यादा बदहाल स्थिति मेें है सड़क पर इतने गढ्ढे हैं कि इस पर आवागमन करना बहुत मुश्किल हो गया है।

MDDA2

लगातार हो रही बारिश से गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे स्थिति और ज्यादा विकट हो गयी है ये हाल तो तब है जबकि ये सड़क तीन विधानसभाओं को जोडती है नयी ग्राम सभा को गठित हुए करीब सवा साल हो गया है लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा एक भी काम धरातल पर नही उतारा गया है मंसदावाला गांव के अन्तर्गत आनी वाली एकमात्र 300-400 मीटर ही सड़क है वो भी ग्राम प्रधान द्वारा बनवायी नही जा रही है ।

सड़क छोटी सी जरूर है लेकिन ये सड़क कैंट विधानसभा , सहसपुर विधानसभा के अलावा पछवादून को शहर से जोडती है घंटाघर से पांवटा साहब जाना हो या जौनसार बाबर से देहरादून शहर आना हो मंसदावाला मार्ग एक अच्छे विकल्प के रूप में सहायक सिद्ध हो रहा है जब सचिवालय से महज 12-15 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव की ये हालत है तो दूर दराज के क्षेत्रों की क्या हालत होगी इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है।

गांव में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है करीब दो साल से तो मंसदावाला मार्ग की स्ट्रीट लाइटें तक खराब पडी है सरकार को गांव में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना होगा तभी विकसित भारत की कल्पना की जा सकती है

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button