मसंदावाला में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

विनोद जोशी। देहरादून/कौलागढ़। मसंदावाला में टौंस और नून नदियों में रोज- रोज हो रहे अवैध खनन को लेकर आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा ग्रामीण लगातार खनन विभाग से शिकायत कर रहे थे लेकिन खनन विभाग द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था।


आज ग्रामीण वार्ड नंबर 9 की सदस्य प्रीती थापा को लेकर मौके पर पहुंचे और कार्यवाही की मांग करने लगे हंगामे की सूचना पर खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने खनन विभाग को बताया बरसात के मौसम में खनन बंद होने के बाद भी लगातार नदियों से खनन किया जा रहा है जिससे नदी धारा का रूख गांव की तरफ हो गया है।
किनारे कटाव होने से नदी में ज्यादा पानी आने पर पानी आसपास के घरों में घुस जाता है पिछ्ले वर्ष इन्हीं दिनों आयी जलप्रलय में इसी नदी से रात में खनन कार्य में लगे चार मजदूरों की बहकर मृत्यु हो गयी थी लेकिन उससे भी खनन माफियाओं ने सबक नही लिया और रात दिन भरी बरसात में भी नदियों का सीना छलनी करते रहते हैं।
ग्रामीणों द्वारा उस रास्ते को बंद कर दिया गया जहां से खनन की गाडियां नदी में उतरती हैं ग्रामीणों ने खनन विभाग से कार्यवाही करने को कहा है
इस मौके पर वार्ड नंबर 9 की ग्रामसभा सदस्य प्रीती थापा
पूर्व उप प्रधान चंद्रमणी पेटवाल
उमाशंकर बहुगुणा
ममता थापा
पदमा गुरुंग
ममता
अंजू गुरुंग
राधा थापा
सविता
मंजू नेगी
सरिता
लक्ष्मी
तारा थापा
आशा थापा
रमिला गुरुंग आदि मौजूद रहे



