देहरादून

अभिनव थापर बने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

खबर को सुनें

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में अभिनव थापर के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता व अधिवक्ता अभिनव थापर के विगत 20 वर्षों से अधिक के संगठनात्मक अनुभव तथा एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल जी, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा एवं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से अभिनव थापर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की कमान दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद पर अभिनव थापर जी को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons) के रूप में  भारत शर्मा एवं हर्षित सिंह बिष्ट तथा समन्वयक (Coordinators) के रूप में मधुसूदन सुंदरीयाळ, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा एवं सुश्री जसवीर कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अभिनव थापर के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारी उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग को और अधिक मजबूत करते हुए संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ ही जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने  अभिनव थापर सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button