MDDA1
देहरादून

कैंट में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, जनता से मिले जोशी

खबर को सुनें

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने जीएमएस रोड क्षेत्र में स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया।

MDDA2

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा में जनता बदलाव चाहती है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित, विकास और जनभागीदारी के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रही है।

नवीन जोशी ने कहा, “जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार जनसंवाद कर लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना मेरा संकल्प है। आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और विकास की नई दिशा तय करने की अपील करता हूं।”

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा के हर वार्ड और हर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा तथा आम जनता को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button