MDDA1
देहरादून

पैनलिस्टों ने सफलता की कहानी से बढ़ाया हौसला

सम्मेलन में शिक्षाविद जितेंद्र हनेरी समेत छह पैनलिस्ट सम्मानित

खबर को सुनें

देहरादून। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसाल कायम करने वाले शिक्षाविद् जितेंद्र हनेरी समेत छह पैनलिस्टों को सम्मानित भी किया गया। पैनलिस्टों ने अपनी सफलता की कहानी बताकर युवाओं का हौसला बढ़ाया।

MDDA2

सम्मेलन के दूसरे सत्र ‘हौसलों की उड़ान: उत्तराखंड के युवा, संघर्ष से सफलता के शिखर तक’ विषय पर पैनलिस्ट जितेंद्र हनेरी, इशिता सजवाण, कबिलाश नेगी, राजेश राणा, डॉ. भगवती प्रसाद जोशी और सेवक नौटियाल ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष के दौरान मन में कई बार सिस्टम से निराशा मिली, लेकिन उन्होंने अपने जज्बे को पीछे नहीं छोड़ा और स्टार्टअप के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया।

पिथौरागढ़ के बुंगाछीना में जन्मे शिक्षाविद् हनेरी ने कहा कि बीटेक करते ही उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने का मन बना लिया था। सबसे पहले वर्ष 2005 में ‘साइबोर्ग टेक्नोलॉजी’ की शुरुआत की और पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर विकसित किया। आज उनकी कंपनी 600 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं तक पहुंच चुकी है।

इसके बाद उन्होंने सीमांत पिथौरागढ़ में युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ‘पीजीआई’ की स्थापना की और अब मसूरी में ‘यूके रूट्स’, आयुर्वेद और वेलनेस सेंटर की दिशा में काम कर रहे हैं।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button