MDDA1
देहरादूनरोजगार

उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता; सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में 36 युवाओं को राजस्व विभाग में सरकारी सेवा का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

MDDA2

चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की यह सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी नौकरी केवल पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभाएं। आम लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदारों का सीधा संबंध लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दूरस्थ गांवों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाए।

आपदा के दौरान नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में भी राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीएम धामी ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और किसी भी दबाव या सिफारिश के बिना नियमों के आधार पर निर्णय लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मंत्र ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ है। अधिकारियों की पहचान उनके पद से नहीं, बल्कि जनता को मिलने वाली राहत और उनके प्रति लोगों के विश्वास से बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन की जिम्मेदारी उन लोगों के प्रति विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिनकी समस्याओं के समाधान का एकमात्र माध्यम तहसील है। कार्यक्रम में सचिव राजस्व एसएन पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button