MDDA1
देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री ने सेवानिवृत हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं

खबर को सुनें

देहरादून। मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली पहुंचकर 58 गोरखा राईफल्स के रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को उनके 100वें जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानित किया।

MDDA2

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हवलदार उदय सिंह थापा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

मंत्री ने कहा कि ऐसे वीर सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही आज देश सुरक्षित और सशक्त है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि समाज को उनके अनुभवों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button