देहरादून

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

खबर को सुनें

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में वांछित चल रहे थे। इससे पहले पुलिस इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना 30 मार्च को जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। वही एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया की “हत्याकांड में शामिल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

सघन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों की लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button