निःस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित हुए कौलागढ के रतन
कौलागढ के रतन रावत को ब्रह्म कमल शक्ति संस्थान (पंजी) के अध्यक्ष अभिनव थापर ने किया सम्मानित

विनोद जोशी/कौलागढ़ देहरादून।
80 वर्ष की उम्र में कौलागढ के चरखी गेट पर ट्रैफिक का संचालन कर रहे रतन सिंह रावत जी को ब्रह्म कमल शक्ति संस्थान (पंजी)के अध्यक्ष अभिनव थापर ने चरखी गेट पहुंच कर सम्मानित किया।
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि एनआरआई से सेवानिवृत्त रतन सिंह रावत जी लंबे समय से कौलागढ के चरखी गेट पर सुबह से शाम तक खड़े होकर ट्रैफिक का संचालन करते हैं। कौलागढ से नंदा की चौकी होते हुए पैट्रोलिंयम यूनिवर्सिटी भाऊवाला, सहसपुर, विकासनगर की ओर आवागमन करने वाले इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं ।

जिससे अक्सर इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है जब से नंदा की चौकी के पास पुल टुटा है तब से तो इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा बढ गया है चरखी गेट के पास तो स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाती है चरखी गेट पर बोटल नैक के साथ साथ एल टाईप ब्लाइंड मोड भी है जिससे आमने सामने के वाहन नजर नही आते और मोड पर ही जाम लग जाता है लेकिन रतन सिंह रावत जी के चरखी गेट पर खडे होकर ट्रैफिक संचालित करने से यहां पर जाम नही लगता और वाहन चालक सहजता के साथ इस ब्लाइंड मोड से गुजर पाते हैं।
80 वर्ष की उम्र में ऐसी जीवटता को देखकर ब्रह्म कमल शक्ति संस्थान के अध्यक्ष अभिनव थापर ने चरखी गेट पहुंच कर साॅल ओढ़ाकर रतन सिंह रावत जी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ,यशपाल धवन ,रघुवर दयाल गुप्ता,प्रेम धवन ,नीरज नौटियाल ,गौरव गुप्ता ,हरि मेहरा ,मुनेन्द्र पंवार आदि उपस्थित रहे ।



