उत्तराखंडदेहरादून

अंकिता भंडारी हत्या प्रकरण में CBI द्वारा दर्ज हुई पहली एफआईआर

साक्ष्य एकत्रित करने और पूछ-ताछ के लिए CBI की टीम पहुंची देहरादून और ऋषिकेश

खबर को सुनें

देहरादून। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही CBI ने सोमवार को पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। CBI की ओर से दिल्ली स्थित CBI थाना (SC-2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पूछताछ और सबूत इकट्ठा करने के लिए CBI की टीम देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने हत्या कर दी थी। तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है।

पिछले दिनों यह मामला फिर से तब सुर्खियों में आया जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और आडियो वायरल कर हत्या में एक ‘वीआईपी’ की संलिप्तता का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की CBI जांच की मांग को लेकर राज्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किए गए। जनदबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 9 जनवरी 2026 को CBI जांच की सिफारिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button