देहरादून

आंखों देखी : मानसून की पहली बारिश ने ही खोल दी विकास कार्यों की पोल

शुरुआत में ही दिखने लगी सड़कों की आंतें

खबर को सुनें

विनोद जोशी कौलागढ़/देहरादून।

आज मानसून की पहली बारिश हुई है और पहली ही बारिश ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी है और साथ ही चेतावनी भी दे गयी कि आने वाला बरसाती सीजन जनता के लिए बहुत मुश्किलें पैदा करने वाला है।

आज की बारिश मेें जहां सडकें गलियां लबालब थी वहीं घर और दुकानें भी इससे अछूती नहीं रही, लोगों का सडकों पर निकलना मुश्किल हो गया सबसे ज्यादा परेशानी उन उन क्षेत्रों मेें हुई जहां विकास के नाम पर सडकें खोदी गयी कौलागढ वार्ड भी भुक्त भोगी है।

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि दिसंबर-जनवरी में जलसंस्थान द्वारा कौलागढ वार्ड में मुख्य मार्ग पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से झंडा चौक

झंडा चौक से चरखी गेट और चरखी गेट से बाजावाला मार्ग पर होम स्टे तक पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई की गयी थी जिसका पैच वर्क कार्य फरवरी-मार्च में लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया गया लेकिन पैच वर्क इतना निम्न स्तर का किया कि एक माह से भी कम समय में पैच उखड गया।

सड़क पर जगह जगह गढ्ढे हो गए शिकायत के बाद लोकनिर्माण विभाग द्वारा दोबारा लीपापोती की गयी लेकिन इतना निम्न स्तर का पैच वर्क किया गया कि झंडा चौक से प्राइमरी स्कूल तक लोकनिर्माण विभाग का पैच वर्क किया हुआ हिस्सा बहकर गहरी खाई में तब्दील हो गया ।

जनता गवाह है कि मिट्टी के उपर घटिया तारकोल डालकर पैच वर्क किया गया तो सड़क का बहना तो लाज़मी था अगर समय रहते सड़क को ठीक नहीं किया गया तो आगे होने वाली बारिश मेें जनता को बहुत मुश्किलें होने वाली हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button