क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में स्वाभिमान मोर्चा ने सीएम को प्रेषित किया ज्ञापन

देहरादून। देहरादून में विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की स्मृति में एक स्मारक पार्क बनाए जाने तथा वहां स्थापित विवादित मूर्ति को हटाए जाने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में एक समर्पित स्मारक पार्क बनाया जाना राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप है।
साथ ही, संबंधित स्थल से विवादित मूर्ति को हटाया जाना भी आवश्यक है, ताकि राज्य आंदोलनकारियों और आमजन की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत, जिला अध्यक्ष शीशपाल सिंह पोखरियाल, जिला महामंत्री गौतम राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दयाल धनाई, चित्रपाल साजवान जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही उनके कई साथियों को हाउस अरेस्ट किया गया और महानगर अध्यक्ष शंकर जी को रायपुर पुलिस स्टेशन में दोपहर 2:00 बजे तक बैठाया गया। स्वाभिमान मोर्चा के लोगों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जिससे सरकार को मजबूर होकर शीघ्र ही निर्णय लेने के लिए बाध्य होना होगा अन्यथा ग्राम आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।



