उत्तराखंडयूथरोजगार

Breaking : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को UKSSSC ने दी गुड न्यूज, देखें पूरी खबर

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रदेश में लगभग 2500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

आयोग ने वाहन चालक, स्नातक स्तरीय, सहायक लेखाकार, स्केलर, पुलिस आरक्षी, सचिवालय रक्षक, वैज्ञानिक सहायक समेत कई महत्वपूर्ण पदों की विज्ञापन और परीक्षा तिथियां घोषित की हैं।

31 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

जारी कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वाहन चालक (विभिन्न विभाग) भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद जून से दिसंबर 2026 तक विभिन्न परीक्षाएं चरणबद्ध तरीके से कराई जाएंगी।

प्रमुख भर्तियां और परीक्षा तिथियां

पद रिक्त पद प्रस्तावित परीक्षा तिथि

वाहन चालक 72  31 मई 2026

स्नातक स्तरीय (पुनर्परीक्षा) 416  14 जून 2026

विशेष तकनीकी अर्हता 57  28 जून 2026

पशुधन प्रसार अधिकारी 120  12 जुलाई 2026

कृषि अर्हता पद 93  26 जुलाई 2026

सहायक लेखाकार 305  23 अगस्त 2026

स्केलर 200  20 सितंबर 2026 से शारीरिक दक्षता

सामान्य इंटर स्तरीय 569  04 अक्टूबर 2026

व्यैक्तिक सहायक 101  12 अक्टूबर 2026

आईटीआई/डिप्लोमा पद 78  01 नवंबर 2026

पुलिस आरक्षी/सचिवालय रक्षक 179  16 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता

विज्ञान स्नातक अर्हता 21  29 नवंबर 2026

स्नातक स्तरीय 106  06 दिसंबर 2026

विशिष्ट अर्हता पद 73  20 दिसंबर 2026

आयोग ने क्या कहा?

आयोग की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या अंतिम नहीं है और इसमें बढ़ोतरी या कमी संभव है। आवश्यकता पड़ने पर विज्ञापन और परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया जा सकता है।

लंबे समय से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह परीक्षा कैलेंडर बड़ी राहत माना जा रहा है। खासकर स्नातक स्तरीय, पुलिस, सहायक लेखाकार और इंटर स्तरीय भर्तियों को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आयोग द्वारा पहले से परीक्षा तिथियां घोषित करने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button