स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा

देहरादून। दिनांक 17.05.2026 को कोतवाली नगर पर वादी संजीव शर्मा पुत्र जगदीश कुमार निवासी मोती बाजार कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि दर्शनी गेट के पास से उनकी स्कूटी UK07DU9645 एक्टिवा को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अप0सं0 182/2026 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
वर्तमान में संपूर्ण जनपद में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी।
प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 18-05-26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी निवासी 6 नंबर पुलिया आदर्श कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून व वर्तमान पता ग्राम बुल्लावाला थाना डो॓ईवाला जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को चोरी की उक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
विशाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी निवासी 6 नंबर पुलिया आदर्श कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून व वर्तमान पता ग्राम बुल्लावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 27वर्ष
बरामदगी
(1) घटना में चोरी की गईं स्कूटी सं0- UK07DU9645 एक्टिवा रंग सफेद
पुलिस टीम
1- उ0नि0 राकेश पुण्डीर चौकी प्रभारी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून,
2-अ0उ0नि0 सतीश कुमार
3- का0 महेश पुरी,
4- का0 भारतवीर



