उत्तराखंडदेहरादूनरोजगार

Breaking : Uksssc ने अनुदेशक संवर्ग भर्ती को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अंतर्गत अनुदेशक संवर्ग भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने 370 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की प्रवीणता सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है।

प्रथम चरण में 334 अभ्यर्थियों की सूची जारी

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 55 उ०अ०से०च०आ०/ 2024 दिनांक 16 फरवरी 2024 के तहत अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 20 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी।

दूसरे चरण में 168 अभ्यर्थियों को मौका

आयोग के अनसार कई अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक ट्रेडों में होने और कुछ पदों के लिए आवश्यक अनुभव न होने के कारण 370 पदों के मुकाबले पर्याप्त पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके। इसके बाद द्वितीय चरण में न्यूनतम अर्हक अंकों तक 168 अभ्यर्थियों की नई सूची 13 मई 2026 को जारी की गई। इनकी अभिलेख सन्निरीक्षा 18 मई 2026 को संपन्न हई।

वेबसाइट पर जारी हई प्रवीणता सूची

दोनों चरणों की अभिलेख सन्निरीक्षा के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की चयन संस्तति नियोक्ता विभाग को भेजी जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवीणता सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है

आयोग के सचिव एन.एस. जुगरियाल ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button