गड़बड़ी : निर्वाचन आयोग की चूक से पार्षद प्रत्याशी खुद को नही डाल पायी वोट

देहरादून। एक तरफ निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरे देश में पारदर्शी मतदाता सूची के लिए SIR अभियान चलाया जा रहा वही निर्वाचन आयोग की चूक से कौलागढ वार्ड 31 के कुछ मतदाताओं के नाम वार्ड 31 वोटर लिस्ट में भी हैं और वार्ड 32 की वोटर लिस्ट में भी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि नगर निगम चुनाव 2025 से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ से वोटर लिस्ट तैयार करवायी गयी।



नगर निगम चुनाव के वक्त बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को सूचीबद्ध करके वोटर लिस्ट तैयार करते हैं मामला कौलागढ वार्ड के अरण्य विहार का है नगर निगम चुनाव के ठीक पहले अरण्य विहार के 43 मतदाताओं के नाम अचानक वार्ड-32 की वोटर लिस्ट में जोड दिये गये लेकिन हैरानी की बात ये है कि अरण्य विहार के 10 मतदाताओं के नाम वार्ड-31 और वार्ड-32 दोनों वार्डों की लिस्ट में शामिल कर दिए गये।
इस चूक के कारण वार्ड-31 से पार्षद का चुनाव लड रही अरण्य विहार निवासी निर्दलीय उम्मीदवार रेणुका डबराल खुद को ही वोट नही डाल पायी क्योंकि चुनाव के ऐन वक्त उनका नाम वार्ड- 31से हटाकर वार्ड-32 की वोटर लिस्ट में डाल दिया गया ये चूक है या किसी के प्रभाव से साजिशन ऐसा किया गया है बहुत बडी चिंता की बात है वार्ड -31और वार्ड-32 दोनों लिस्ट में शामिल नाम इस प्रकार हैं
वार्ड -31अरण्य विहार के नाम
क्रमांक
1-5696- राजेश-हरिकिशोर
2-5697- शिवानी-राजेश
3-5698- कृष्णा प्रसाद-कांतिप्रसाद
4-5699- लीला- कृष्णा
5-5700- आयुश- कृष्णा
6-5701- उषा डोभाल-जियालाल 7-5702-मीनाक्षी डोभाल-स्व विकास
8-5703- प्रदीप-जियालाल
9-5704-मिनाक्षी डोभाल- प्रदीप
10-5705- सिद्धांत डोभाल -स्व विकास
वार्ड-32 की वोटर लिस्ट में नाम
क्रमांक-
1-4152-राजेश- हरिकिशोर
2-4153-शिवानी-राजेश
3-4154- कृष्णा प्रसाद-कांतिप्रसाद
4-4155- लीला-कृष्णा
5-4156- आयुश कृष्णा
6-4157-उषा डोभाल-जियालाल
7-4158-मीनाक्षी डोभाल-विकास
8-4159- प्रदीप-जियालाल
9-4160- मीनाक्षी डोभाल- प्रदीप
10-4161 सिद्धांत डोभाल-स्व विकास जिस गली के पांच छह घर अचानक वार्ड-32 में जोड दिये उससे विकास कार्यो में भी दिक्कत आ रही है सफाई कार्य भी नही हो पाता क्योंकि वार्ड-32 के सफाई कर्मचारी केवल ओएनजीसी चौक तक ही आते हैं



