मनोरंजनरूद्रप्रयागशिक्षा

नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। जखोली। नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी जी ने विद्यालय के कनिष्ठ सहायक सतीश राणा द्वारा निर्मित भारत माता की सात फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया है। इससे पूर्व विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स दिए।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बजीरा के धरगाढ मथ्यागांव रणोंखर्क मोटर मार्ग निर्माण के लिए कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत फेज 4 में मोटर मार्ग निर्माण के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बजीरा नीता बुटोला ने जिला पंचायत निधि से एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की है।

मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी,कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत,रावल नागेंद्र देवता बसंत सिंह राणा,अति विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत,प्रधानाचार्य शहीद राय सिंह बंगारी इण्टर कॉलेज चमालकोट गोविन्द सिंह नेगी, प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल भण्डारी, सूबेदार मेजर महावीर सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड नीता बुटोला,प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोली गुलाबी देवी, प्रधान ललूड़ी ज्योति मिश्रा,क्षेत्र पंचायत सदस्य पौंठी जयेन्द्र सिंह रावत ( सेठ जी), प्रधान बच्चवाड़ वीर विक्रम सिंह रावत,प्रधान जखोली नरेन्द्र सिंह चौहान,प्रधान बजीरा विजया देवी, प्रधान धनकुराली सूबेदार नरेन्द्र सिंह राणा,प्रधान उरोली डॉ संजय राणा,प्रधान उच्छना विकास सिंह,गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार,भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा,गम्भीर सिंह कैंतुरा,धूम सिंह भण्डारी,जितेन्द्र सिंह नेगी,बलवीर सिंह नेगी,प्रबंध समिति उपाध्यक्ष दिलवरी लाल,महिला मंगल दल अध्यक्ष जखोली सम्मा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बजीरा दीना देवी सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी,छात्र छात्राएं व सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान व अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button