रूद्रप्रयाग

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद में बनाये गए सभी तीन स्ट्रांग रूम्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बलों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग : एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने द्वारा आज नागर निकाय चुनाव के परिपेक्ष में मतपेटियों की सुरक्षा हेतु ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग में बनाये गए स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार और अन्य गेटों पर तैनात पुलिस जवानों से पूछताछ कर सुरक्षा सम्बन्धी रजिस्टरों की जांच करते हुए स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस एवं पीएसी के जवानों को 24×7 मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने तथा सुरक्षा सम्बन्धी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

स्ट्रॉग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की लाइव रिकार्डिंग व बैकअप आदि चैक करते हुए उन्होने ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटरों को 24 घण्टे कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को सतर्कता पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button