हरिद्वार

ब्रेकिंग: तेज रफ्तार का कहर जारी

खबर को सुनें

दुखद खबर हरिद्वार के श्यामपुर इलाके से है, जहां पर एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार 40 वर्षीय प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चंडीघाट बस्ती का रहने वाला था और हाल में कांगड़ी में रह रहा था।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मृतक के परिजन घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ आरोपी कार चालक को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गई। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई और मामला तब और अधिक तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोगों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल कुछ नशे की हालत में मौजूद लोगों ने पथराव भी किया। बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अंततः हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button