देहरादून

नर्सिंग एकता मंच 4 जनवरी को निकालेगा कैंडल मार्च

लगातार कड़ाके की ठंड में 27वें दिन भी जारी नर्सिंग अधिकारियों का धरना

खबर को सुनें

देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग अधिकारियों का धरना सोमवार को 27वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड और सर्द मौसम के बावजूद नर्सिंग अधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई नर्सिंग अधिकारी अपने छोटे बच्चों के साथ धरने में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार अनदेखी किए जाने के कारण आंदोलन को और व्यापक रूप देने की मजबूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को “उम्मीद भरा कैंडल मार्च” निकाला जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी शामिल होंगे।

नवल पुंडीर ने कहा कि यह कैंडल मार्च सरकार को जगाने का एक शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक प्रयास होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नर्सिंग अधिकारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर विकाश पुंडीर, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, सुभाष, शिरा बंधानी, सपना, साधना, दिव्या, प्रीति, पूजा, सुजाता सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button