उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों के सीएमओ और सीएमएस के पदों में किया प्रशासनिक फेरबदल

देखें पूरी डिटेल

खबर को सुनें

देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। विभागीय मूल्यांकन और कार्यकुशलता के आधार पर कई जिलों में CMO और CMS के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं।

इन परिवर्तनों का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाना है, ताकि प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं समय पर प्राप्त हो सकें।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सभी नव-नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्परता से कार्य करेंगे। सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है, जिससे आम जनता को अधिक लाभ मिल सके।

इनके हुए तबादले

1. डॉ. प्रवीण कुमार, प्रभारी CMO पौड़ी को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया।

2. डॉ. पीके चंदोला, CMO उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश को प्रमुख परामर्शदाता ऑर्थोपेडिक सर्जन उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

3. डॉ. पारूल को CMO कार्यालय पौड़ी से प्रभारी CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

4. डॉ. केके अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय रुद्रपुर को CMO उधमसिंह नगर बनाया गया।

5. डॉ. विनय कुमार त्यागी, उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

6. डॉ. प्रताप सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय देहरादून से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

7. डॉ. विजय सिंह को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर देहरादून से हटाकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई।

8. डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय बागेश्वर से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

9. डॉ. मनोज कुमार शर्मा को प्रभारी CMO उधमसिंह नगर से हटाकर CMO देहरादून का पद सौंपा गया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button