पिथौरागढ़

कलयुगी शिक्षक बना हैवान, गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मशार

खबर को सुनें

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक पर 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और रक्तस्राव होने पर उसके परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय परीक्षण में गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

प्रारंभिक जांच में आरोप सामने आए हैं कि विद्यालय में तैनात शिक्षक लंबे समय से छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। यह भी आरोप है कि गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद छात्रा को गर्भपात कराने के उद्देश्य से दवा दी गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और रक्तस्राव शुरू हो गया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button