उत्तराखंडनैनीताल

बड़ी खबर: केशव थलवाल केस में हाई कोर्ट सख्त, पुलिस से तीखे सवाल

खबर को सुनें

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट में केशव थलवाल मामले की सुनवाई के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब न्यायमूर्ति माननीय राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

शुक्रवार 24 अप्रैल की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से सीधे और कड़े सवाल पूछते हुए पूछा कि क्या केशव थलवाल को जबरन मानसिक रूप से बीमार साबित करने की कोशिश की जा रही है? इन सवालों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

बताया जा रहा है कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केशव थलवाल का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अगली सुनवाई में रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इस पर नाराजगी जताते हुए जस्टिस थपलियाल ने सख्त रुख अपनाया और कहा कि जरूरत पड़ी तो मेडिकल परीक्षण कोर्ट में ही कराया जाएगा।

 

कोर्ट ने साफ संकेत दिए हैं कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। साथ ही पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द मेडिकल रिपोर्ट पेश की जाए।

वहीं, दूसरी ओर मामले में नया मोड़ तब आया जब धर्मंन्द्र रौतेला से पीड़ित रीना गोयल नाम की और प्रतिभा रॉय ने भी Dharmendra Rautela के खिलाफ अपनी फाइलें जमा कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, लगातार सामने आ रहे आरोपों से धर्मेंद्र रौतेला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां कोर्ट की निगरानी में आगे की कार्रवाई तय होगी।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button