रूड़की

यहां सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव सीढियों पर लटका मिला

खबर को सुनें

रुड़की। दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम घटना की तहत पहुंचने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संगठन रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचा। वही दो दिन दिन तक कार्यालय में भी छुट्टी रही। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी गई।

जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस टीम ने शव फंदे से उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button