रूड़कीस्वास्थ्य

जीवनदीप आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

स्वस्थ शरीर ही सुखमय जीवन का आधार,रक्तदान जरूरी

खबर को सुनें

रुड़की। जीवनदीप आश्रम नंद विहार रुड़की में निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों के द्वारा संपूर्ण शरीर का परीक्षण, एक्स-रे के साथ निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण हुआ। इसके साथ ही लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। जीवन दीप आश्रम परिसर में आयोजित शिविर में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुखमय जीवन का आधार है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए।

शिविर में सरकारी अस्पताल से डॉक्टर रविकांत फिजिशियन,डॉ प्रियंका शुक्ला डॉ नवीन रावत,डॉक्टर दीक्षा नेगी, डॉ आरती सैनी, जनरल फिजिशियन डॉ मंजू रानी फार्मेसी अधिकारी, डॉ अब्दुल नर्सिंग ऑफिसर, डॉ अब्दुल कादिर, डॉ दीपक भारद्वाज , फार्मेसी अधिकारी, डॉ विपिन सुंदरियाल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ गोसाईं रजिस्ट्रेशन काउंटर, सवली नर्सिंग ऑफिसर, स्वाति ,योगेंद्रर ब्लड टेस्टिंग, रोहित एक्स रे टेक्नीशियन, प्रिंसपल कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर, सुमंत कुमार जिला पर्यवेक्षक, नितेश माहेश्वरी टेक्नीशियन, वैभव शर्मा टेक्नीशियन आदि ने मरीजों की जांच की।

कार्यक्रम में शहर विधायक प्रदीप बत्रा विधायक,भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल अक्षय प्रताप, बृजमोहन सैनी, पंकज चौधरी, केपी सिंह, डॉक्टर बृजपाल, प्रवीण सब्बरवाल, मोहित भारद्वाज,गौरव,निकुंज, प्रेम चौधरी,ललित कश्यप,विजय सैनी,सुदर्शना, नूतन सब्बरवाल, प्रवेश, शशि, रोमा सैनी, रविता, रीना सैनी, उषा स्वाती, दीपक गोस्वामी, मनीषा त्यागी नीलम सैनी,नीलम कश्यप, बबीता सैनी, दीपाली खत्री, उर्वशी धीमान, रितिका धीमान, साक्षी,आकांक्षा खरे,पुष्पा रावत,सोनिया, सविता,पूनम कश्यप,अजय सैनी, दीपक सुंदरियाल, ळअनिल कुमार,शशि,गौरव, निकुंज सैनी ,अमित वर्मा,लाल,ललित पांडे आदि उपस्थित रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button