एक्शनदेहरादून

नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान

अभियान के दौरान 750 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों का पुलिस ने किया सत्यापन

खबर को सुनें

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गए है, इसी क्रम में आज दिनाँक 13/05/2025 को जनपद के नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 750 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 10 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया।

कार्यवाही का विवरण :-

1- कुल किए गए सत्यापन – 750

2- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान – 102

3- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना – 10 लाख 20 हज़ार रुपये

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button