अपराधदेहरादून

फैक्ट्री में चोरी करने वाला शातिर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई 02 वैल्डिंग मशीने हुई बरामद

खबर को सुनें

कोतवाली विकासनगर।   दिनांक – 31/05/2025 की रात्रि रिजवान पुत्र जान मोहम्मद निवासी नबावगढ, थाना विकासनगर, देहरादून ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी ईंट की फैक्ट्री (एस0वी0 प्राईम ब्रिक्स एण्ड पेवर्स) निकट स्क्रीनिंग प्लांट पुल नं0- 01, विकासनगर से अज्ञात अभियुक्त द्वारा 02 वैल्डिंग मशीनें चोरी कर ली गई हैं, जिसके आधार पर थाना विकासनगर पर धारा 305(A) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 01-06-25 को पुल नं0 01 के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोहसीन उर्फ सानू पुत्र तासिन को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई वैल्डिंग मशीने बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की मशीनों को बेचने की फिराक मे था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

01- मोहसीन उर्फ सानू पुत्र श्री तासीन निवासी ढकरानी मस्जिद के पास, विकासनगर, उम्र- 25 वर्ष।

बरामदगी:-

घटना में चोरी की गई 02 वैल्डिंग मशीनें *(अनुमानित मूल्य 30000/- रुपये)*

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

2- उ0नि0 ओमवीर चौधरी

3- कानि0 रजनीश कुमार

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button