अपराधदेहरादून

बिना नम्बर प्लेट की गाडी में हूटर बजाने के शौकीन की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

वाहन पर नेताजी लिखवाकर नाबालिग द्वारा किया जा रहा था वाहन का संचालन,

खबर को सुनें

कोतवाली मसूरी। दिनांक: 04.6.2025 को एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार जिस पर बड़े-बडे अक्षरों में नेताजी लिखा हुआ था, हूटर बजाते हुए लाइब्रेरी चौक से केम्पटी फॉल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन को 17 वर्षीय नाबालिग निवासी ग्राम गढ़ी मुलुक थाना कोतवाली जनपद देहरादून चला रहा था।

वाहन चालक के नाबालिग होने तथा बिना अनुमति के हूटर बजाने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में वाहन का चालान कर वाहन को सीज किया गया। नाबालिग से उसके परिजनोें के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाया तथा भविष्य में नाबालिग द्वारा उक्त प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति करने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button