देहरादूनहादसा

पिकनिक बनी मुसीबत ! नशे में चूर युवकों की थार गाड़ी को सॉन्ग नदी ने निगला

खबर को सुनें

देहरादून, 10 जुलाई।

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक स्थित मालदेवता क्षेत्र में एक खतरनाक लापरवाही सामने आई है। भारी बारिश के चलते उफान पर चल रही सॉन्ग नदी में कुछ युवकों ने नशे की मस्ती में अपनी थार गाड़ी उतार दी, जिसका नतीजा इतना भयंकर निकला कि नदी ने रौद्र रूप दिखाते हुए पूरी गाड़ी को अपने साथ बहा ले गई।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक पिकनिक मनाने के इरादे से मालदेवता पहुंचे थे। लेकिन पिकनिक मस्ती में कब बदली और मस्ती मूर्खता में, उन्हें खुद भी अंदाज़ा नहीं रहा। शराब के नशे में चूर युवकों ने स्टंटबाजी के चक्कर में थार गाड़ी को सॉन्ग नदी में उतार दिया, जहां तेज बहाव ने गाड़ी को जकड़ लिया और वह देखते ही देखते बहती चली गई।

गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी में सवार युवक बाहर निकल गए, वरना यह लापरवाही जानलेवा हादसा भी बन सकती थी।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button