गोपेश्वरचमोलीहादसा

दुखद: पोखरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक पुत्र घायल

खबर को सुनें

गोपेश्वर। पोखरी मोटर मार्ग पर आज शाम तीन बजे के करीब देवखाल के समीप एक कार UK07FU4317 पंच

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में पति, पत्नी और एक पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई, जिसमें एक पुत्र जीवित ही जल गया।

मृतकों की पहचान —

1️⃣ अरविन्द त्रिपाठी (आयु 55 वर्ष)

2️⃣ अनीता त्रिपाठी (आयु 51 वर्ष)

3️⃣ अनन्त स्वरूप त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी)21 वर्ष

घायल —

अम्भूज त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी) 24 वर्ष— जिनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

सभी मृतक ग्राम विशाल, विकासखण्ड पोखरी, जनपद चमोली के मूल निवासी बताए गए हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में निवासरत थे। परिवार देवखाल में रिश्तेदारी में गए हुए थे, जहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही थाना चमोली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कार्य किया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक दुर्घटना पर विधायक लखपत बुटोला ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा —

“पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के समीप कार के गहरी खाई में गिरने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ तथा मृतकों की आत्मा की शांति हेतु गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button